अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन – 2018

Celebration of International Women's Day – 2018

समाज के प्रति महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करने के लिए प्रति वर्ष 8 मार्च को पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व में महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने और एक समान समाज बनाने के लिए प्रेरणादायक भूमिका भी निभाता है। महिला दिवस कई महिलाओं की अनसुनी आवाज़ को याद करता है, जो उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने और अपनी पूरी क्षमता को साकार करने में दबी हुई थी।

स्त्री- नवनिर्माण, पालन – पोषण और परिवर्तन की शक्ति! स्त्री शब्द ही निस्वार्थ प्रेम, देखभाल और स्नेह की छवियों को प्रदर्शित करता है साथ ही साथ स्त्री आत्मशक्ति और विश्वास को प्रज्वलित करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जिन महिलाओं ने उनकी प्रगति के लिए मार्ग प्रशस्त किया और संघर्ष करके 'स्त्रीत्व' को आज एक ऊंचाई तक पहुंचाया है, उन महिलाओं का सम्मान करता है। यह विशेष दिन, पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में महान सफलता हासिल करने के साथ-साथ भविष्य को उज्ज्वल बनाया।

महिला दिवस का उद्देश्य हमारे जीवन और समाज में महिलाओं के योगदान के प्रति प्रेम और कृतज्ञता  व्यक्त करना है। यह दिवस महिलाओं की शक्ति और संघर्ष का सम्मान करता है, जिन्होंने सभी बाधाओं को पार करके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के शिखर को छू लिया है। आज, पूरे विश्व में महिलाओं ने राजनीति, शिक्षा, सामाजिक कार्य, कॉर्पोरेट, खेल, सूचना प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं विकास, नवोन्मेष और विविध क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया है और अपनी छाप छोड़ दी है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,2018 की थीम "प्रेस फॉर प्रोग्रेस" है

इसके एक भाग के रूप में, कोकण रेलवे ने कॉर्पोरेट कार्यालय, बेलापुर, नवी मुंबई में महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दिन कोंकण रेलवे के महिला कर्मचारियों ने कॉर्पोरेट कार्यालय बेलापुर से निवासी कॉलोनी, नेरूल तक वॉकथॉन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, आहार विशेषज्ञ का व्याख्यान रखा गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कोंकण रेलवे के क्षेत्रों में भी इसी तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

कोंकण रेल, स्त्री शक्ति को सादर नमन  करती है।

L K Verma
Chief Public Relations Officer