02198/02197 जबलपुर - कोयंबटूर -जबलपुर विशेष गाड़ी के परिचालन ‍आवधिकता में विस्तार।

Extension in periodicity of Train No. 02198 / 02197 Jabalpur - Coimbatore - Jabalpur Special Train.

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! यात्रियों की  भीड को ध्यान‍  में रखते हुए  पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से  गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक गाड़ी की आवधिकता का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।विवरण निम्नानुसार हैं:

मानसून समय सारिणी (31/10/2018 तक):   
   
गाड़ी  संख्या 02198 जबलपुर - कोयंबटूर  विशेष (साप्ताहिक)  हर शनिवार को  सुबह‍ 11:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी‍ और यह गाड़ी तीसरे दिन सुबह  05:00 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी ।यह गाड़ी 13 अक्त्तू‍‍ब‍र‍  2018 से 27 अक्त्तू‍‍ब‍र‍  2018 तक चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर - जबलपुर‍ विशेष (साप्ताहिक)  हर सोमवार को शाम‍ 19:00 बजे कोयंबटूर  से प्रस्थान करेगी‍ और यह गाड़ी तीसरे दिन दोपहर 12:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी 15 अक्त्तू‍‍ब‍र‍  2018 से 29 अक्टूबर 2018 तक चलाई जाएगी।

गैर मानसून समय सारिणी (01/11/2018 से):

गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर - कोयंबटूर विशेष (साप्ताहिक) हर शनिवार को सुबह‍ 11:00 बजे जबलपुर से  प्रस्थान करेगी‍ और यह गाड़ी तीसरे दिन सुबह 03:40 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।यह गाड़ी 03 नवंबर 2018 से 29 दिसंबर 2018 तक चलाई जाएगी।
 
गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर - जबलपुर विशेष (साप्ताहिक) हर सोमवार को शाम‍ 19:00 बजे कोयंबटूर से  प्रस्थान करेगी‍ और यह गाड़ी तीसरे दिन सुबह 10:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।यह गाड़ी 05 नवंबर 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक चलाई जाएगी।
यह गाड़ी नरसिंहपुर, गाडरवारा‍, पिपरिया‍, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, इगतपुरी, पनवेल, रोहा, खेड‍, चिपलुन, रत्नागिरी, कण‍कवली, कुडा‍ल, थिवीम, मडगांव, कारवार, कुमटा‍ , मुकाम्बिका रोड,‍ बैन्दूर, कुन्दापुरा, उडुपी, मुलकी, मंगळुरू जं.,कासरगोड, कांजनगाड़, पैय्यनूर, कण्णूर, तलश्शेरी, वडकरा, कोषिक्कोड, तिरुर, षोरणूर जंक्शन और पालघाट स्थानकों पर रुकेगी I

संरचना : संयुक्त ( द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित +तृतीय श्रेणी वातानुकूलित)- 01 डिब्बा ,तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे‍ ,शयनयान  - 10डिब्बे,  सामान्य - 04 डिब्बे‍ , एसएलआर - 02 डिब्बे‍ कुल 19 डिब्बे‍  ।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन  सेवाओं का लाभ उठाएं।
                               

L K Verma
Chief Public Relations Officer