कोंकण रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
भारत की सर्वोच्च भ्रष्टाचार नियंत्रण संस्था, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, एक नया भारत बनाने की भविष्य-दृष्टि से सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने का प्रयास करती है।
इस पहल के एक भाग के रूप में, ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व के बारे में जनता और मुख्य रूप से रेलवे कर्मचारियों में जागरूकता लाने के लिए कोंकण रेलवे पर 29 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2018 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय 'भ्रष्टाचार मिटाओ - नया भारत बनाओ' है।
अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा लेने के साथ कोंकण रेलवे पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ हुआ। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, कोंकण रेलवे द्वारा प्रश्न-मंच, "'भ्रष्टाचार मिटाओ - नया भारत बनाओ' विषय पर निबंध लेखन और वाक प्रतियोगिताएं जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ सभी कर्मचारियों और आम जनता के बीच जागरूकता लाने के लिए क्षेत्रों में वाकथॉन और स्कीट आयोजित किए गए। श्री संजय कुमार पंकज, एस.डी.जी.एम. एवं सी.वी.ओ. मध्य रेलवे ने भी इसी विषय पर व्याख्यान दिया। श्री संजय गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/कोंकण रेलवे द्वारा सतर्कता बुलेटिन "सचेतक" का प्रकाशन करते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन किया गया।