क्रिसमस - 2018 और नव वर्ष – 2019 के दौरान तत्काल विशेष गाड़ियां चलाना
दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से क्रिसमस - 2018 और नव वर्ष - 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए यशवंतपुर से वास्को-द-गामा स्टेशन और वास्को-द-गामा से येलहंका स्टेशन तक तत्काल विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
गाड़ी सं.06585/06586 यशवंतपुर - वास्को-द-गामा - येलहंका तत्काल विशेष:
गाड़ी सं.06585 यशवंतपुर - वास्को-द-गामा तत्काल विशेष 28 दिसंबर, 2018 शुक्रवार को 18:00 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 09:10 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।
यह गाड़ी तुमाकुरु, तिपटुर, अरसिकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, राणिबेन्नूर, हावेरी, हुबली, धारवाड़, लोंडा, कैसल रॉक, कुलेम, सावर्डेम चर्च और मडगांव जं. स्टेशन पर रुकेगी।
गाड़ी सं.06586 वास्को-द-गामा - येलहंका तत्काल विशेष 01 जनवरी, 2019 मंगलवार को 20:40 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी अगले दिन 11:45 बजे येलहंका पहुंचेगी।
यह गाड़ी मडगांव जं., सावर्डेम चर्च, कुलेम, कैसल रॉक, लोंडा, धारवाड़, हुबली, हावेरी, राणिबेन्नूर, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसिकेरे, तिपटुर, तुमाकुरु और चिक्कबाणावार स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना:तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 05 डिब्बे, शयनयान-13 डिब्बे, जनरेटर सह एसएलआर – 02 कुल 20 एलएचबी डिब्बे
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।