गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर – कोयम्बटूर - जबलपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष समय-सीमा का विस्तार
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर - कोयम्बटूर- जबलपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष की समय- सीमा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या.02198/02197जबलपुर-कोयम्बटूर-जबलपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष:
गैर - मानसून समय 09/06/2018 तक
गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर - कोयम्बटूर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी हर शनिवार को 11:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03:40 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। यह गाड़ी 05/01/2019 से 09/06/2019 के दौरान चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बटूर - जबलपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी हर सोमवार को 19:00 बजे कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन10.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी 07/01/2019 से 09/06/2019 तक चलाई जाएगी।
मानसून समय 10/06/2019 से शुरु
गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर - कोयम्बटूर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी हर शनिवार को जबलपुर से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन 05:00 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। यह गाड़ी 10/06/2019 से 29/06/2019 के दौरान चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बटूर - जबलपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी हर सोमवार को कोयम्बटूर से 19:00बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी 10/06/2019 से 01/07/2019 तक चलाई जाएगी ।
यह गाड़ी नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, इगतपुरी, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली कुडाल, थिविम, मडगाँव, कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड, बैन्दूर, कुन्दापुरा, उडुपि, मुल्की, मंगळुरू जंक्शन, कासरगोड, कांजनगाड़, पय्यन्नूर, कण्णूर, तलश्शेरी, वडकारा, कोषिक्कोड, तिरूर, षोरणूर जंक्शन और पालघाट इन स्थानकों पर रूकेगी।
संरचना: संयुक्त (द्वितीय श्रेणी +तृतीय श्रेणी) वातानुकूलित- 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान-10डिब्बे, सामान्य-04डिब्बे, एसएलआर–02डिब्बे कुल19डिब्बे
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।