यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष गाडियां चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!!! मध्य रेलवे के साथ समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए मुंबई सीएसएमटी - करमाली और करमाली - पनवेल के बीच विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
1 गाड़ी संख्या 01003/01004 मुंबई सीएसएमटी-करमाली - मुंबई सीएसएमटी विशेष:
गाड़ी संख्या 01003 मुंबई सीएसएमटी - करमाली विशेष यह गाड़ी 26 जनवरी, 2019 (शनिवार) को मुंबई सीएसएमटी से 00:20 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13:30 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01004 करमाली - मुंबई सीएसएमटी विशेष यह गाड़ी 27 जनवरी, 2019 (रविवार) को 14.00 बजे करमाली से रवाना होगी और अगले दिन 00:50 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना :द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित -01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, शयनयान -04 डिब्बे, सामान्य -10डिब्बे , एसएलआर -02 कुल 18डिब्बे
2. गाड़ी संख्या 01006/01005 करमाली - पनवेल - करमाली विशेष:
गाड़ी संख्या 01006 करमाली - पनवेल विशेष यह गाड़ी 26 जनवरी, 2019 (शनिवार) को करमाली से 14.00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01005 पनवेल - करमाली विशेष यह गाड़ी 27 जनवरी, 2019 (रविवार) को पनवेल से 00.45 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.30 बजे करमाली पहुंचेगी।
यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, कणकवली, रत्नागिरी, चिपलून, खेड़ और रोहा स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना :द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा , तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, शयनयान -04 डिब्बे, सामान्य - 10डिब्बे, एसएलआर – 02 डिब्बे कुल 18डिब्बे
गाड़ी संख्या 01003/01004 मुंबई सीएसएमटी - करमाली - मुंबई सीएसएमटी विशेष और गाड़ी संख्या 01006/01005 करमाली - पनवेल - करमाली विशेष का आरक्षण सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) और 23/01/2019 से इंटरनेट पर उपल्बध किया जाएगा ।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।