मध्य रेलवे पर नवी मुंबई मेट्रो लाइन 1 के लिए 100 मीटर थ्रू ट्रस स्पैन के लांचिंग के लिए यातायात और पावर ब्लॉक

Traffic & Power block for launching of 100 m through truss span for Navi Mumbai Metro Line 1 over Central Railway .

मध्य रेलवे द्वारा दिनांक 10.02.2019 (रविवार) 09:50 बजे से 16:50 बजे तक निलजे और कलंबोली स्टेशन के बीच नवी मुंबई मेट्रो लाइन नंबर 1 के लिए 100 मीटर स्पैन (पियर नंबर पी292 - पी293) के लांचिंग के लिए एक साथ अप और डाउन लाइनों पर यातायात और पावर ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
ब्लॉक की तिथि: - 10/02/2019 (रविवार)
समय अवधि: 09.50 बजे से 16.50 बजे (7'0") यातायात ब्लॉक
लाइन: तलोजा पंचनंद (टी.पी.एन.डी.) और कलंबोली (के.एल.एम.जी.) स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन।
निम्नानुसार प्रभावित गाड़ियां:
1.    दिनांक 08/02/2019 की गाड़ी संख्या 16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) " नेत्रा‍वती‍     एक्सप्रेस" की सेवा दिनांक 09/02/2019 को 15:05 बजे पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2.    दिनांक 10/02/2019 को गाड़ी सं.16345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल "नेत्रा‍वती एक्सप्रेस" लोकमान्य तिलक (ट) के स्थान पर पनवेल से प्रस्थान करेगी।
3.    दिनांक 09/02/2019 को गाडी संख्या 19578 जामनगर - तिरुनेलवेली एक्सप्रेस, जामनगर से 04:00 बजे    पुनर्निर्धारित की जाएगी। ।
4.    दिनांक 10/02/2019 को गाडी संख्या 50103 दादर - रत्नागिरी सवारी , दादर के बदले में पनवेल से प्रस्थान     करेगी।
5.    दिनांक 10/02/2019 को गाडी संख्या 12619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल "मत्स्यगंधा एक्सप्रेस"     लोकमान्य तिलक (ट) से 15:50 बजे पुनर्निर्धारित की जाएगी।
6.    दिनांक 09/02/2019 को गाडी संख्या 12284 ह.निजामुद्दीन – एर्णाकुलम जंक्शन "दुरंतो एक्सप्रेस" को 20     मिनट के लिए विनियमित किया जाएगा।
7.    दिनांक 10/02/2019 को गाडी संख्या 50104 रत्नागिरी - दादर सवारी की सेवा पनवेल पर 12:25 बजे     समाप्त की जाएगी।
8.    दिनांक 09/02/2019 को गाडी संख्या 12617 एर्नाकुलम जंक्शन – ह. निजामुद्दीन "मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस"     को ह.निजामुद्दीन से 04:00 बजे तक पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
9.    दिनांक 09/02/2019 को गाडी संख्या 12217 - कोचुवेली - चंडीगढ़ जंक्शन "केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस" को     कोचुवेली से 06:00 बजे पूर्ननिर्धारित किया जाएगा।  
10. दिनांक 09/02/2019 को गाडी संख्या 22476 - कोयंबत्तूर - हिसार जंक्शन वातानुकूलित एक्सप्रेस को कोयंबत्तूर से     02:30 बजे पुनर्निर्धारित किया जाएगा।  
11.    दिनांक 09/02/2019 को गाडी संख्या 16346 - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) "नेत्रा‍वती    एक्सप्रेस" को आवश्यकता के अनुसार विनियमित किया जाएगा और यह गाड़ी लोकमान्य तिलक (ट) 01:45     घंटे देरी से पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन परिवर्तनों पर ध्यान‍ दें।

L K Verma
Chief Public Relations Officer