आंगनेवाड़ी मेले के लिए विशेष गाड़ी चलाना - 2019
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! आंगनेवाड़ी मेले - 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से मुंबई सी.एस.एम.टी. और मडगांव जंक्शन के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.01193/01194 मुंबई सी.एस.एम.टी. - मडगांव जंक्शन - मुंबई सी.एस.एम.टी. अनारक्षित विशेष
गाड़ी सं.01193 मुंबई सी.एस.एम.टी. - मडगांव जंक्शन अनारक्षित विशेष 22 फरवरी, 2019 (शुक्रवार) को 20:55 बजे मुंबई सी.एस.एम.टी. से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 12:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01194 मडगांव जंक्शन- मुंबई सी.एस.एम.टी. अनारक्षित विशेष 24 फरवरी, 2019(रविवार) को 10:40 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन 23.45 बजे मुंबई सी.एस.एम.टी. पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: सामान्य - 10 डिब्बे, एसएलआर – 01 कुल 11 डिब्बे।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।