लोकमान्य तिलक (ट) -मडगाँव जंक्शन-लोकमान्य तिलक (ट) के बीच नई साप्ताहिक ए.सी.डबल डेकर एक्सप्रेस का प्रारंभ और तेजस एक्सप्रेस की सेवा के दिनों में परिवर्तन
लोकमान्य तिलक (ट) -मडगाँव जंक्शन-लोकमान्य तिलक (ट) के बीच नई साप्ताहिक वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस का प्रारंभ और तेजस एक्सप्रेस की सेवा के दिनों में परिवर्तन
रेलवे बोर्ड द्वारा लोकमान्य तिलक (ट) तथा मडगाँव जंक्शन के बीच नई साप्ताहिक वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय लिया गया है और तेजस एक्सप्रेस की सेवा के दिनों में परिवर्तन का विवरण निम्नानुसार हैं:
ए) लोकमान्य तिलक (ट)–मडगाँव जंक्शन लोकमान्य तिलक (ट) के बीच गाड़ी संख्या 11099/11100 नई साप्ताहिक वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस का प्रारंभ :
गाड़ी संख्या 11099 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगाँव जंक्शन साप्ताहिक वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस 15 जून, 2019 से प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक (ट) से 01:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन मडगाँव जंक्शन पर 13:00 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 11100 मडगाँव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस 16 जून, 2019 से प्रत्येक रविवार को मडगांव जंक्शन से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन लोकमान्य तिलक (ट) पर 23:55 बजे पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 08 डिब्बे = कुर्सियान -06 डिब्बे, जेनरेटर सह एस.एल.आर.-02
गाड़ी संख्या 11099/11100 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगाँव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस शुरू होने के कारण, गाड़ी संख्या 11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन-लोकमान्य तिलक (ट) वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस को त्रि-साप्ताहिक से द्वि-साप्ताहिक तक की आवृत्ति को कम करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:-
गाड़ी संख्या 11099 लोकमान्य तिलक (ट)-मडगाँव जंक्शन के लिए बुकिंग पहले ही खोला जा चुका है और गाड़ी संख्या 11100 मडगाँव जंक्शन- लोकमान्य तिलक (ट) के लिए बुकिंग इंटरनेट के माध्यम से 04 मार्च, 2019 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पी.आर.एस.) से खुलेगा।
गाड़ी संख्या 11099/11100 लोकमान्य तिलक (ट)- मडगाँव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस के शुरू होने के कारण, गाड़ी संख्या 11085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगाँव जंक्शन वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस की रविवार 09 जून,2019 को और गाड़ी संख्या 11086 मडगाँव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस की सोमवार10 जून, 2019 को कोई सेवा नहीं होगी।
बी) गाड़ी संख्या 22119/22120 मुंबई सी.एस.एम.टी.- करमाली - मुंबई सी.एस.एम.टी. तेजस एक्सप्रेस की सेवा के दिनों में परिवर्तन:-
गाड़ी संख्या 22119/22120 मुंबई सी.एस.एम.टी.- करमाली - मुंबई सी.एस.एम.टी. तेजस एक्सप्रेस की सेवा के दिनों को 11 जून, 2019 से बदलने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं और परिवर्तनों पर ध्यान दें।