होली त्यौहार के दौरान विशेष किराए पर विशेष गाड़ियाँ चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर है !!!
होली त्यौहार - 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम रेलवे के साथ समन्वय से बांद्रा (ट) और मंगलुरु जंक्शन के बीच विशेष किराए पर विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
गाड़ी संख्या 09009/09010 बांद्रा (ट) - मंगलुरु जंक्शन - बांद्रा (ट) (साप्ताहिक) विशेष किराए पर विशेष गाड़ी
विशेष किराए पर चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 09009 बांद्रा (ट) - मंगलुरु जंक्शन साप्ताहिक विशेष गाड़ी बांद्रा (ट) से 19 मार्च, 2019 (मंगलवार) को 23.55 बजे रवाना होगी और यह गाड़ी अगले दिन 19.45 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
विशेष किराए पर चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 09010 मंगलुरु जंक्शन - बांद्रा (ट) – साप्ताहिक विशेष गाड़ी मंगलुरु जंक्शन से (बुधवार) 20 मार्च,2019 को 23.00 बजे रवाना होगी और यह गाड़ी अगले दिन 19.30 बजे बांद्रा (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैन्दूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, और सुरतकल इन स्टेशनों पर रुकेगीI
संरचना: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित -03डिब्बे , शयनयान -10 डिब्बे, सामान्य – 03 डिब्बे , भोजनयान - 01, जेनरेटर कार सह एसएलआर- 02
कुल 20 एलएचबी डिब्बे
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।