ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियाँ चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर है !!!
ग्रीष्मकाल -2019 के दौरान मध्य रेलवे के साथ समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई सीएसएमटी/ पुणे जंक्शन और कोचुवेली / एर्नाकुलम जंक्शन के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।विवरण निम्नानुसार हैं:
01) गाड़ी संख्या 01065/01066 मुंबई सीएसएमटी - कोचुवेली - मुंबई सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष।
गाड़ी संख्या. 01065 मुंबई सीएसएमटी - कोचुवेली साप्ताहिक विशेष गाड़ी सोमवार 15 अप्रैल, 2019 को मुंबई सीएसएमटी से 11:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:40 बजे कोचुवेली पहुंचेगी। यह गाड़ी 15 अप्रैल, 2019 से 03 जून, 2019 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 01066 कोचुवेली - मुंबई सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष गाड़ी मंगलवार 16 अप्रैल, 2019 को 23:00 बजे कोचुवेली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08:20 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी। यह गाड़ी को 16 अप्रैल, 2019 से 04 जून, 2019 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगाँव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी , कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगाँव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मुरुडेश्वर, भटकल, मूकांबिका रोड बैन्दूर कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, सुरतकल, मंगलुरु जंक्शन,कासरगोड, कण्णूर, कोषिक्कोड, षोरणूर जंक्शन, तृश्शूर, अलुवा,एर्नाकुलम जंक्शन, चेरतला, अल्लेपी, कयांकुलम और कोल्लम इन स्थानकों पर रुकेगीI
संरचना: शयनयान 11डिब्बे , सामान्य - 04डिब्बे , एसएलआर – 02 कुल 17 डिब्बे ।
2)गाड़ी संख्या 01467/01468 पुणे जंक्शन- एर्नाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन हमसफर साप्ताहिक विशेष।
गाड़ी संख्या 01467 पुणे जंक्शन - एर्नाकुलम जंक्शन हमसफर साप्ताहिक विशेष गाड़ी सोमवार 15 अप्रैल, 2019 को पुणे जंक्शन से 19:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर01:30 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी। यह गाड़ी 15 अप्रैल, 2019 से 03 जून, 2019 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 01468 एर्नाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन हमसफ़र साप्ताहिक विशेष गाड़ी बुधवार 17 अप्रैल, 2019 को 03:45 बजे एर्नाकुलम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 12:25 बजे पुणे पहुंचेगी। यह गाड़ी 17 अप्रैल, 2019 से 05 जून, 2019 तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।
यह गाड़ी चिंचवड़, लोनावला, कल्याण जंक्शन, पनवेल, रोहा, माणगाँव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी , कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगाँव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मुरुडेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैन्दूर, कुंदापुरा, उडुपि ,मुल्की, सुरतकल, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कण्णूर, कोषिक्कोड, षोरणूर जंक्शन ,तृश्शूर, और अलुवा इन स्थानकों पर रुकेगीI
संरचना: तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 13 डिब्बे ,एसएलआर कम जेनरेटर कार -02डिब्बे कुल 15 एलएचबी डिब्बे।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।