ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में विशेष गाड़ियाँ -2019

Running of Special Trains for Summer - 2019

यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! ग्रीष्मकाल - 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम     करने  के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से बांद्रा (ट) और मंगलुरु जंक्शन के बीच ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

1) गाड़ी संख्या 09009/09010 बांद्रा (ट) - मंगलुरु जंक्शन - बांद्रा (ट) विशेष किराए पर साप्ताहिक विशेष गाड़ी:

गाड़ी संख्या 09009 बांद्रा (ट) - मंगलूरु जंक्शन विशेष किराए पर साप्ताहिक विशेष, मंगलवार 16 अप्रैल, 2019 को बांद्रा (ट) से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:45 बजे मंगलूरु जंक्शन     पहुंचेगी।यह गाड़ी 16 अप्रैल, 2019 से 04 जून, 2019 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 09010 मंगलूरु जंक्शन - बांद्रा (ट) विशेष किराए पर साप्ताहिक विशेष, बुधवार 17 अप्रैल, 2019 को मंगलुरु जंक्शन से 23:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:30 बजे   बांद्रा (ट) पहुंचेगी। यह गाड़ी 17 अप्रैल, 2019 से 05 जून, 2019 तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी ।

यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगाँव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी,    कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगाँव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मुरुडेश्वर,    भटकल, मुकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल इन स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित -04 शयनयान - 11 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, भोजनयान - 01, जेनरेटर सह एसएलआर - 02डिब्बे= कुल 22 एलएचबी डिब्बे‍।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

                                         


                                            

 

 

 

L. K. Verma
Chief Public Relations Officer