लंबे सप्ताहांत के दौरान अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन गाड़ियाँ चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! लंबे सप्ताहांत के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे के साथ समन्वय से मुंबई सी.एस.एम.टी. / पुणे जंक्शन और थिविम / झाराप के बीच विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं :
1) गाड़ी संख्या 01193/01194 मुंबई सी.एस.एम.टी. - थिविम - मुंबई सी.एस.एम.टी. अनारक्षित विशेष:
गाड़ी संख्या 01193 मुंबई - थिविम अनारक्षित विशेष गाड़ी शनिवार, दिनांक13 अप्रैल, 2019 को रात 20:50 बजे मुंबई सी.एस.एम.टी. से छूटेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे थिविम पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01194 थिविम - मुंबई सी.एस.एम.टी. अनारक्षित विशेष गाड़ी रविवार, दिनांक14 अप्रैल, 2019 को दोपहर 15:40 बजे थिविम से छूटेगी और अगले दिन सुबह 04:15 बजे मुंबई सी.एस.एम.टी. पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगाँव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: सामान्य - 10 डिब्बे, एसएलआर - 02 = कुल 12 ड़िब्बे
2) गाड़ी संख्या 01423/01424 पुणे जंक्शन - झाराप - पुणे जंक्शन विशेष किराए पर विशेष गाड़ी:
गाड़ी संख्या 01423 पुणे जंक्शन - झाराप विशेष किराए पर विशेष गाड़ी गुरुवार, दिनांक18 अप्रैल, 2019 को शाम 18:45 बज़े पुणे जंक्शन से छूटेगी और अगले दिन सुबह 06:40 बजे झाराप पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01424 झाराप - पुणे जंक्शन विशेष किराए पर विशेष गाड़ी शुक्रवार, दिनांक 19 अप्रैल, 2019 को सुबह 07:10 बजे झाराप से छूटेगी और गाड़ी उसी दिन रात 20.05 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी लोनावाला, पनवेल, रोहा, माणगाँव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, सामान्य 04 डिब्बे, एसएलआर - 02 = कुल 20 डिब्बे।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।