सप्ताहांत के दौरान अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियाँ चलाना

Running of Unreserved Summer Special Trains during weekend

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! मध्य रेलवे के साथ समन्वय से सप्ताहांत के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई सीएसए‍मटी‍ और थिविम/ रत्नागिरी के बीच विशेष     गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

01) ‍गाड़ी संख्या01193/01194 मुंबई सीएसए‍मटी - थिविम - मुंबई सीएसए‍मटी अनारक्षित विशेष:
‍गाड़ी संख्या 01193 मुंबई सीएसए‍मटी - थिविम अनारक्षित विशेष गाड़ी गुरुवार‍ दिनांक 18 अप्रैल,‍2019 को मुंबई सीएसए‍मटी से रात 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और‍ अगले दिन12:00 बजे थिविम पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या‍ 01194 थिविम‍ - मुंबई सीएसए‍मटी अनारक्षित विशेष गाड़ी शुक्रवार दिनांक 19 अप्रैल,‍2019 को  दोपहर‍ 15:40 बजे थिविम से प्रस्थान करेगी और‍ अगले दिन सुबह 04:15 बजे मुंबई ‍सीएसएमटी पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माण‍गाँव, खेड़, चिपलूण, सावार्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कण‍कव‍ली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
सं‍रचना: सामान्य -10 डिब्बे, एसएलआर – 02 = कुल 12डिब्बे।

2)गाड़ी संख्या 01195/01196मुंबई सीएसए‍मटी-रत्नागिरी - मुंबई सीएसए‍मटी अनारक्षित विशेष:

गाड़ी संख्या 01195 मुंबई सीएसए‍मटी - रत्नागिरी अनारक्षित विशेष गाड़ी रविवार दिनांक 21 अप्रैल,2019  को मुंबई सीएसए‍मटी से रात 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 08:45 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01196 रत्नागिरी - मुंबई सीएसए‍मटी अनारक्षित विशेष गाड़ी रविवार दिनांक  21 अप्रैल, 2019 को दोपहर‍ 12:30 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और रात 22:55 बजे मुंबई सीएसए‍मटी पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माण‍गाँव, वीर, खेड़, चिपलूण,‍ सावर्डा,‍ आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

सं‍रचना:‍ सामान्य -10 डिब्बे, एसएलआर – 02डिब्बे = कुल 12डिब्बे।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer