वर्ष 2019 के दौरान ग्रीष्मकालीन सप्ताहांत विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे के साथ समन्वय से पुणे जंक्शन और करमाली के बीच ग्रीष्मकालीन सप्ताहांत विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं :
गाड़ी संख्या 01409/01410 पुणे जंक्शन - करमाली - पुणे जंक्शन विशेष
गाड़ी संख्या 01409 पुणे जंक्शन - करमाली विशेष, शुक्रवार दिनांक 07 जून, 2019 को रात 22.50 बजे पुणे जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 13.50 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01410 करमाली - पुणे जंक्शन विशेष, रविवार दिनांक 09 जून,2019 को सुबह 10:40 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 00:45 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी लोनावाला, पनवेल, रोहा, माणगाँव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम इन स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: तृतीय श्रेणी वातानुकूलित- 02 डिब्बे, शयनयान- 08 डिब्बे, सामान्य- 09 डिब्बे, एसएलआर- 02 डिब्बे = कुल 21 डिब्बे।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।