गाड़ी सं. 01091 दादर - मडगांव जंक्शन वन-वे विशेष :
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! मध्य रेलवे के साथ समन्वय में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए दादर से मडगांव जंक्शन तक अतिरिक्त वन-वे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
गाड़ी सं. 01091 दादर - मडगांव जंक्शन वन-वे विशेष :
गाड़ी सं.01091 दादर - मडगांव जंक्शन वन-वे स्पेशल 09 जून 2019, रविवार को दादर से रात 22:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन सुबह 10:35 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, पेडणे और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 14 कोच = वातानुकुलित चेयर कार – 02 डिब्बे, (2एस) सेकेंड सीटिंग - 10 डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।