गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन – कोयम्बत्तूर जंक्शन- जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक विशेष गाड़ी की आवधिकता बढ़ाना

Extension of the periodicity of Train No. 02198 / 02197 Jabalpur Jn. - Coimbatore Jn.- Jabalpur Jn. Weekly Special

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! पश्चिम मध्य रेलवे के साथ समन्वय से‍ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को  कम  करने के लिए गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन – कोयम्बत्तूर  जंक्शन - जबलपुर जंक्शन की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसका‍‍ विवरण निम्नानुसार हैं :

गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन – कोयम्बत्तूर  जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक‍ विशेष:

गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर जंक्शन – कोयम्बत्तूर जंक्शन साप्ताहिक विशेष गाड़ी जबलपुर जंक्शन से दिनांक 6 और 13 जुलाई, 2019 (शनिवार) को सुबह‍ 11:00 बजे प्रस्थान‍ करेगी और तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बत्तूर  जंक्शन - जबलपुर जंक्शन‍ साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 8 और 15 जुलाई, 2019 (सोमवार) को कोयम्बत्तूर  जंक्शन से शाम‍ 19:00 बजे प्रस्थान‍ करेगी और तीसरे दिन दोपहर 12:45 बजे जबलपुर जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, इगतपुरी, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण‍, रत्नागिरी‍, कण‍कव‍ली, कुडा‍‍ल, थिविम, मडगाँव, कारवार, कुमटा‍, मूकाम्बिका रोड बैन्दूर, कुंदापुरा ,‍ उडुपि‍, मुल्की, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड,‍ कांजनगाड़, पय्यान्नूर, कण्णू‍र,‍ तलश्शेरी, वडकारा, कोझीकोड, तिरूर, षोरणूर जं. और पालघाट इन स्टेशनों पर रूकेगी।

सं‍रचना: संयुक्त(‍प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + तृतीय श्रेणी वातानुकूलित‍)‍ - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित‍ -04 डिब्बे, शयनयान- 10 डिब्बे, सामान्य- 04 डिब्बे, एसएलआर- 02 डिब्बे, कुल 21 डिब्बे

 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
                                                            

L K Verma
Chief Public Relations Officer