वेलंकनी में अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ के पर्व के दौरान विशेष गाड़ी चलाना

Running of Special Trains during the Feast of Our Lady of Good Health at Velankanni

अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ वेलंकन्नी के भक्तों के लिए अच्छी खबर!!! अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ वेलंकन्नी पर्व के दौरान सावंतवाड़ी रोड / वास्को - द - गामा और वेलंकन्नी के बीच विशेष किराए पर विशेष गाड़ियां चलाने‍ का निर्णय लिया गया है। इसका‍ विवरण निम्नानुसार है :

1) गाड़ी संख्या 00107/00108 सावंतवाड़ी रोड‍- वेलंकन्नी - सावंतवाड़ी रोड विशेष किराए पर‍ विशेष गाड़ी  :
गाड़ी संख्या‍ 00107 सावंतवाड़ी रोड - मडगाँव जंक्शन‍- वेलंकन्नी विशेष, विशेष किराए पर  03 डिब्बों के साथ बुधवार 28 अगस्त, मंगलवार 03 सितंबर और शुक्रवार 06 सितंबर,2019 को सावंतवाड़ी रोड से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी‍। इसके आगे यह गाड़ी विशेष किराए पर‍ चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 07315 वास्को-द-गामा- वेलंकन्नी विशेष को मडगाँव जंक्शन पर 12:45 बजे जोड़ दी जाएगी। यह गाड़ी ‍‍अगले दिन 12:30 बजे वेलंकन्नी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 00108 वेलंकन्नी - मडगाँव जंक्शन - सावंतवाड़ी रोड विशेष किराए पर  विशेष गाड़ी  03 डिब्बों (विशेष किराए पर गाड़ी संख्या 07316 वेलंकन्नी - वास्को-द-गामा  विशेष गाड़ी को जोड़ दिए जाएंगे)  के साथ  गुरुवार 29 अगस्त, बुधवार 04 सितंबर और रविवार 08 सितंबर,2019 को वेलंकन्नी से 20:15 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी को अगले दिन 21:35 बजे मडगांव जंक्शन पर अलग किया जाएगा और यह गाड़ी 23:55 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

यह गाड़ी थिविम, करमाली, मडगाँव जंक्शन, कारवार, कुमटा, होन्नावर, भटकल, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, सूरतकल, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड, थिरूर, शोरनूर, पलक्कड़, कोयंबत्तूर, तिरुप्पूर, इरोड,कारुर, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 03 कोच = 3टियर एसी- 01 कोच, स्लीपर- 01 कोच, एसएलआर - 01 कोच।

2. गाड़ी संख्या 07315/07316 वास्को-द-गामा - वेलंकन्नी - वास्को-दा-गामा विशेष किराए पर विशेष गाड़ी :
गाड़ी संख्या 07315 वास्को-द-गामा - वेलंकन्नी विशेष किराए पर विशेष गाड़ी बुधवार 28 अगस्त, मंगलवार 03 सितंबर और  शुक्रवार 06 सितंबर,2019 को वास्को-द-गामा से 11.10 बजे  प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 12.30 बजे वेलंकन्नी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 07316 वेलंकन्नी - वास्को-द-गामा विशेष किराए पर विशेष गाड़ी गुरुवार 29 अगस्त, बुधवार 04 सितंबर और  रविवार 08 सितंबर,2019 को वेलंकन्नी से 11.10 बजे  प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 22.30 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।

यह गाड़ी मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, होन्नावर, भटकल, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, सुरतकल, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड, थिरूर, शोरनुर जंक्शन, पलक्कड़, कोयंबत्तूर, तिरुप्पूर, इरोड, करूर, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम स्टेशन पर रुकेगी।

संरचना:कुल 20 कोच = 3टियर एसी- 02कोच, स्लीपर- 16 कोच, एसएलआर- 02 कोच।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer