बुलेटिन सं. 04 - गाड़ियां रद्द /आंशिक रूप से रद्द/मार्ग परिवर्तन/ सेवा समापन / पुनर्निधारण करना
दिनांक04 अगस्त, 2019 को पश्चिम रेलवे के पर गोठनगाम - सायण, कोसंबा जंक्शन के बीच पानी जमाव, मध्य रेलवे पर आपटा - जीते सेक्शन के बीच भारी वर्षा, पानी जमाव और बोल्डर गिरने तथा दक्षिण पश्चिम रेलवे पर लोंडा जंक्शन – तिनाई घाट के बीच पानी जमाव के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द/आंशिक रूप से रद्द/मार्ग परिवर्तन/ सेवा समापन / पुनर्निधारित किया गया है।
रद्दः
1. गाड़ी सं.12201 लोकमान्य तिलक (ट) - कोचुवेली गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 05/08/2019 को रद्द की गई है।
2. गाड़ी सं.22119 मुंबई सी.एस.एम.टी. - करमाली तेजस एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2019 को रद्द की गई है।
3. गाड़ी सं.12449 मडगांव जंक्शन - चण्डीगढ़ गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2019 को रद्द की गई है।
4. गाड़ी सं.12449 मडगांव जंक्शन - चण्डीगढ़ गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2019 को रद्द की गई है।
5. गाड़ी सं.17310 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर एक्सप्रेस दिनांक 05/08/2019 को रद्द की गई है।
6. गाड़ी सं.17309 यशवंतपुर – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2019 को रद्द की गई है।
7. गाड़ी सं.18048 वास्को-द-गामा - हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2019 को रद्द की गई है।
आंशिक रूप से रद्द
1. दिनांक 06/08/2019 को वास्को-द-गामा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.02779 वास्को-द-गामा - बैंगलोर सिटी जंक्शन एक्सप्रेस अब लोंडा जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
मार्ग परिवर्तन
1. गाड़ी सं.16337 ओखा- एर्नाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 05/08/2019 को परिवर्तित मार्ग अर्थात; वडोदरा - गोधरा- रतलाम - भोपाल - इटारसी - खंडवा - भुसावल - कल्याण – पनवेल मार्ग से चलाई जाएगी।
2. गाड़ी सं.11098 एर्नाकुलम - पुणे, पूर्णा एक्सप्रेस दिनांक 05/08/2019 को मडगांव - रत्नागिरी - रोहा होकर इसकी सेवा पनवेल स्टेशन पर समाप्त की गई है।
सेवा समापनः
1. गाड़ी सं.12742 पटना जं. – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस दिनांक 03/08/2019 को लोंडा- मिरज होकर इसकी सेवा बेलगाम में समाप्त की गई है।
2. गाड़ी सं.06948 हुबली जंक्शन – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 06/08/2019 को लोंडा में समाप्त की गई है।
3. गाड़ी सं.12780 ह. निजामुद्दीन – वास्को-द-गामा गोवा एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 04/08/2019 को बेलगाम में समाप्त की गई है।
पुनर्निधारण:
1. गाड़ी सं. 02197 कोयंबत्तूर - जबलपुर विशेष का दिनांक 05/08/2019 को कोयंबत्तूर से छूटने का निर्धारित समय19:00 बजे था अब पुनर्निर्धारित समय के अनुसार यह गाड़ी दिनांक 06/08/2019 को कोयंबत्तूर से 01:30 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी सं. 12431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह. निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस का दिनांक 06/08/2019 को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से छूटने का निर्धारित समय19:15 बजे था अब यह गाड़ी तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी।