गाड़ियां रद्द /आंशिक रूप से रद्द/मार्ग परिवर्तन/ सेवा समापन / पुनर्निधारण करना
दिनांक 04 अगस्त, 2019 को मध्य रेलवे पर आपटा - जीते सेक्शन के बीच भारी वर्षा, जल जमाव और बोल्डर गिरने और लोंडा जंक्शन – तिनाई घाट के बीच जल जमाव,तथा दक्षिण पश्चिम रेलवे पर सावलगि- सुब्रह्मण्य रोड के बीच भूस्खलन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द/आंशिक रूप से रद्द/मार्ग परिवर्तन/ सेवा समापन / पुनर्निधारित किया गया है।
रद्दः
1.गाड़ी सं.22113 लोकमान्य तिलक (ट) - कोचुवेली एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2019 को रद्द की गई है।
2.गाड़ी सं.12223 लोकमान्य तिलक (ट) – एर्नाकुलम एसी दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2019 को रद्द की गई है।
आंशिक रूप से रद्द :
1.दिनांक 06/08/2019 को गाड़ी सं.12779 वास्को द गामा - ह. निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस को वास्को द गामा - लोंडा जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।यह गाड़ी अब दिनांक 07/08/2019 को लोंडा जंक्शन से 02:30 बजे प्रस्थान करने के लिए पुनर्निधारित की गई है।
2.गाड़ी सं 16516 कारवार - यशवंतपुर एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2019 को मंगलूरु सेंट्रल - हसन स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
मार्ग परिवर्तन :
1.गाड़ी सं. 11098 एर्नाकुलम-पुणे, पूर्णा एक्सप्रेस दिनांक 05/08/2019 को परिवर्तित मार्ग अर्थात मडगांव- रोहा-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड से पुणे मार्ग से चलाई जाएगी।
पुनर्निधारण:
1.गाड़ी सं. 12617 एर्नाकुलम - ह.निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दिनांक 06/08/2019 को एर्नाकुलम से छूटने का निर्धारित समय10:50 बजे था अब पुनर्निर्धारित समय के अनुसार अब यह गाड़ी एर्नाकुलम से 15:30 बजे प्रस्थान करेगी।
2.गाड़ी सं.16311 श्री गंगानगर – कोचुवेली एक्सप्रेस का दिनांक 06/08/2019 को गंगानगर से छूटने का निर्धारित समय15:30 बजे था अब पुनर्निर्धारित समय के अनुसार अब यह गाड़ी दिनांक 07/08/2019 को गंगानगर से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।