वन-वे विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने और रेक संतुलन करने के लिए दक्षिण रेलवे के समन्वय से कोचुवेली से इंदौर जंक्शन तक वन वे विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
गाड़ी सं.06079 कोचुवेली - इंदौर जंक्शन वन वे विशेष:
गाड़ी सं.06079 कोचुवेली - इंदौर जंक्शन वन वे विशेष 15 अगस्त 2019, गुरुवार 11:00 बजे कोचुवेली से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी 17 अगस्त, 2019 शनिवार को 08:15 बजे इंदौर जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी कोल्लम जंक्शन, कायमकुलम, आलप्पुषा, एरणाकुलम जंक्शन, आलुवा, तृश्शूर, षोरणूर, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, कारवार, मडगांव जंक्शन, थिविम, कुडाल, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, वसई रोड, बोईसर, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन और देवास स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, स्लीपर - 07 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, पैंट्री कार - 01 डिब्बा, जेनरेटर कार - 02
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।