गाड़ी संख्या 12051/12052 दादर (ट) - मडगांव जंक्शन - दादर (ट) जनशताब्दी एक्सप्रेस को सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी और आसपास रहने वाले लोगों को मुंबई और सावंतवाड़ी के बीच यात्रा करने के लिए होने वाली विभिन्न कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 12051/12052 दादर (ट) - मडगांव जं. - दादर (ट) जनशताब्दी एक्सप्रेस (दैनिक) को शुक्रवार, 30 अगस्त, 2019 से छह माह की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल, कोंकण रेलवे के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत और मार्गदर्शक रहे हैं। कोंकण रेलवे अपने यात्रियों के लिए आराम, संरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा ग्राहक संतुष्टि के उद्देश्यों को प्राप्त करने में हमेशा सबसे आगे रहा है।
गाड़ी संख्या 12051/12052 दादर (ट) - मडगांव जंक्शन - दादर (ट) “जनशताब्दी” एक्सप्रेस को सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 31/10/2019 (मानसून समय) तक ठहराव का समय निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या 12051 दादर (ट) - मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस
स्टेशन
गाड़ी संख्या 12052 मडगांव - दादर (ट) जनशताब्दी एक्सप्रेस
13:24 बजे
कुडाल
13:50 बजे
13:46 बजे
सावंतवाडी रोड़
13:30 बजे
14:26 बजे
थिविम
12:58 बजे
गाड़ी संख्या 12051/12052 दादर (ट) - मडगांव जंक्शन - दादर (ट) जनशताब्दी एक्सप्रेस को सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 01/11/2019 (गैर मानसून समय) से ठहराव का समय निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या 12051 दादर (ट) - मडगांव जन शताब्दी एक्सप्रेस
स्टेशन
गाड़ी संख्या 12052 मडगांव - दादर (ट) जनशताब्दी एक्सप्रेस
12:22 बजे
कुडाल
16:04 बजे
12:42 बजे
सावंतवाडी रोड़
15:46 बजे
13:04 बजे
थिविम
15.22 बजे
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।