गणपति उत्सव -2019 के दौरान अनारक्षित विशेष गाड़ियां चलाना

Running of Unreserved Special Train during Ganapati Festival - 2019

गणेश भक्तों के लिए खुशखबरी!!! मध्य रेलवे के साथ समन्वय में गणपति उत्सव - 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए मुंबई सी.एस.एम.टी. और थिविम स्टेशनों के बीच अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.01193/01194 मुंबई सी.एस.एम.टी. - थिविम - मुंबई सी.एस.एम.टी. अनारक्षित विशेष:

गाड़ी सं.01193 मुंबई सी.एस.एम.टी. - थिविम अनारक्षित विशेष शुक्रवार, 23 अगस्त, 2019 को मुंबई सी.एस.एम.टी. से 20:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 12:00 बजे थिविम पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01194 थिविम - मुंबई सी.एस.एम.टी. अनारक्षित विशेष रविवार, 25 अगस्त, 2019 को थिविम से 07:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन 20:25 बजे मुंबई सी.एस.एम.टी. पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, झाराप और सावंतवाड़ी रोड स्टेशनों पर रुकेगी।  

संरचना: कुल 12 एलएचबी डिब्बे = जनरल - 10 डिब्बे, जेनरेटर कार - 02.

यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer