दीपावली / क्रिसमस त्यौहारों के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना - 2019
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! दीपावली / क्रिसमस त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से बांद्रा (ट) और मंगलुरु जंक्शन के बीच विशेष किराए पर / सुविधा विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार है :
1.गाड़ी सं. 82909 बांद्रा (ट) - मंगलुरु जंक्शन सुविधा विशेष और गाड़ी सं.09009 बांद्रा (ट) - मंगलुरु जंक्शन विशेष किराए पर विशेष:
गाड़ी सं. 82909 बांद्रा (ट) - मंगलुरु जंक्शन सुविधा विशेष, मंगलवार- 22, 29 अक्तूबर, 24 और 31 दिसंबर, 2019 को 23:55 बजे बांद्रा (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:45 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 09009 बांद्रा (ट) - मंगलुरु जंक्शन विशेष किराए पर विशेष, मंगलवार- 5और 12 नवंबर, 2019को 23:55 बजे बांद्रा (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:45 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुर, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, जनरल - 03 डिब्बे, पैंट्री कार - 01, जनरेटर कार - 02
2. गाड़ी सं. 09010 मंगलुरु जंक्शन - बांद्रा (ट) विशेष किराए पर विशेष :
गाड़ी सं. 09010 मंगलुरु जंक्शन - बांद्रा (ट) विशेष किराए पर विशेष, बुधवार- 23, 30 अक्तूबर, 06,13 नवंबर, 25 दिसंबर,2019 और 01 जनवरी, 2020 को 23:00 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:30 बजे बांद्रा (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी सुरतकल, मुल्की, उडुपि, कुंदापुर, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, भटकल, कुमटा, कारवार, मडगांव जंक्शन, करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड, रोहा, पनवेल, वसई रोड और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, स्लीपर - 11 डिब्बे, जनरल - 03 डिब्बे, पैंट्री कार - 01, जनरेटर कार - 02
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।