गाड़ी संख्या 12051/12052 दादर - मडगाँव - दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस को विस्टा डोम कोच के स्थान पर द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच के साथ चलाना
Running of Train No. 12051 / 12052 Dadar – Madgaon – Dadar Janshatabdi Express with 2 Tier AC in place of Vista Dome Coach
मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 12051/12052 दादर - मडगाँव - दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस को विस्टा डोम कोच के स्थान पर द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच के साथ दिनांक 20/10/2019 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। विस्टा डोम कोच के स्थान पर द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने के दिन निम्नानुसार हैं:
गाड़ी नंबर 12051 दादर - मडगाँव जनशताब्दी एक्सप्रेस सोमवार, गुरुवार और शनिवार को।
गाड़ी नंबर 12052 मडगाँव - दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
Chief Public Relations Officer