गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन विशेष गाड़ी की आवधिकता बढ़ाना

Extension of the periodicity of Train no. 02198 / 02197 Jabalpur Jn. - Coimbatore Jn. - Jabalpur Jn. Special

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार है :  

गाड़ी नं.02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन- जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक विशेष :

गाड़ी सं.02198 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन साप्ताहिक विशेष जबलपुर जंक्शन से 02 नवंबर से 28 दिसंबर, 2019 तक प्रत्येक शनिवार को 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:50 बजे कोयंबत्तूर जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन (साप्ताहिक) विशेष, कोयम्बत्तूर जंक्शन से 04 नवंबर से 30 दिसंबर, 2019 तक प्रत्येक सोमवार को 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:20 बजे जबलपुर जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी नरसिंहपुर, गदरवाडा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, इगतपुरी, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मुकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कांजनगाड, पय्यन्नूर, कण्णूर, तलश्शेरी, वडकरा, कोषीक्कोड, तिरूर, षोरणूर जंक्शन और पालघाट स्टेशनों पर रूकेगी।        

संरचना: कुल = 22 डिब्बे -  संरचना = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे,  शयनयान – 11 डिब्बे, सामान्य – 04 डिब्बे, एसएलआर – 02

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
                                                           

L K Verma
Chief Public Relations Officer