भावनगर - मंगलूरु जंक्शन-भावनगर-विशेष किराए पर विशेष गाड़ी चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! दिवाली महोत्सव 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से भावनगर और मंगलूरु जंक्शन के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.09204/09203 भावनगर - मंगलूरु जंक्शन - भावनगर विशेष किराए पर विशेष :
गाड़ी सं.09204 भावनगर - मंगलूरु जंक्शन विशेष किराए पर विशेष बुधवार 30 अक्तूबर,2019 को 23:00 बजे भावनगर से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 06:15 बजे मंगलूरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09203 मंगलूरु जंक्शन- भावनगर विशेष किराए पर विशेष शुक्रवार 01 नवंबर,2019को 07:00 बजे मंगलूरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:50 बजे भावनगर पहुंचेगी।
यह गाड़ी सिहोर जं.,सोनगढ़ जं.,धोला जं.,विरमगाम,अहमदाबाद,वडोदरा जं.,भरुच जं.,सुरत,वापी,वसई रोड, पनवेल, रोहा,चिपलूण,रत्नागिरी,सावंतवाड़ी रोड,मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा,उडुपि और मुल्की स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी कोच = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 कोच, शयनयान - 11 कोच, जनरल - 04 कोच, जनरेटर कार - 02
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।