गाड़ी संख्या 12450/12449 गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के वर्तमान आईसीएफ (आईआरएस) रेक को एलएचबी रेक में बदलना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! उत्तर रेलवे के समन्वय में गाड़ी सं.12450/12449 चंडीगढ़ - मडगांव जंक्शन - चंडीगढ़ "गोवा संपर्क क्रांति" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के वर्तमान दोनों आईसीएफ (आईआरएस) रेकों को एलएचबी रेकों में बदलने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या और
नाम
वर्तमान संरचना
संशोधित संरचना
दिनांक से
12450/12449 चंडीगढ़ - मडगांव जंक्शन - चंडीगढ़ "गोवा संपर्क क्रांति" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
एसएलआर – 02
सामान्य – 05 डिब्बे
शयनयान – 09 डिब्बे
पैंट्री कार – 01
तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 04 डिब्बे
द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बे
संयुक्त (प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) – 01 डिब्बा
कुल – 23 डिब्बे
जनरेटर कार – 02
सामान्य – 04 डिब्बे
शयनयान – 09 डिब्बे
पैंट्री कार – 01
तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 04 डिब्बे
द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा
संयुक्त (प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) – 01 डिब्बा
कुल – 22 डिब्बे
प्रथम रेक
चंडीगढ़ से 23/11/2019 (शनिवार) से
मडगांव जंक्शन से 26/11/2019 (मंगलवार) से
द्वितीय रेक
चंडीगढ़ से 25/11/2019 (सोमवार) से
मडगांव जंक्शन से 27/11/2019 (बुधवार) से
गाड़ी संख्या10215/10216 मडगांव जंक्शन - एर्णाकुलम जंक्शन - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस जो गाड़ी संख्या 12450/12449 चंडीगढ़ - मडगांव जंक्शन - चंडीगढ़ "गोवा संपर्क क्रांति" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस की लिंक गाड़ी है और उसी रेक (एलएचबी स्टॉक) को 24/11/2019 (रविवार) से मडगांव जंक्शन से तथा एर्णाकुलम जंक्शन से 25/11/2019 (सोमवार) से चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।