शीतकाल / क्रिसमस / नव वर्ष के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाना

Running of Additional Special Trains during Winter/ Christmas / New year

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से शीतकाल / क्रिसमस 2019 / नव वर्ष 2020 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए पूणे जंक्शन और करमली तथा करमाली और नागपुर के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

1) गाड़ी सं.01497 पूणे जं. - करमाली वन वे विशेष:

गाड़ी सं.01497 पूणे जं. - करमाली वन वे विशेष सोमवार 23 और 30 दिसंबर, 2019 को 20:10 बजे पूणे जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:30 बजे करमाली पहुंचेगी।

यह गाड़ी चिंचवड, लोनावला, कल्याण जंक्शन, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाडी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, सामान्य - 04 डिब्बे, एसएलआर - 02

2) गाड़ी सं. 01498 करमाली - नागपुर जंक्शन वन वे विशेष:

गाड़ी सं.01498 करमाली - नागपुर जं. वन वे विशेष मंगलवार 24 और 31 दिसंबर, 2019 को 13:00 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:30 बजे नागपुर जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड, माणगांव, रोहा, पनवेल, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, सामान्य - 04 डिब्बे, एसएलआर - 02

3) दिनांक 07/12/2019 की प्रेस विज्ञप्ति के संदर्भ में गाड़ी सं.01467/01468 पुणे जंक्शन - एरणाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन साप्ताहिक हमसफर विशेष को कर्जत - पनवेल के बजाय कल्याण जंक्शन के माध्यम से चलाई जा रही है।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें और सेवाओं का लाभ उठाएं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer