डिब्बों में अस्थाई तौर पर वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए गाड़ी सं.11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) "एसी डबल डेकर" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और गाड़ी सं.11099/11100 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) "एसी डबल डेकर" साप्ताहिक एक्सप्रेस के 15 डिब्बों के मौजूदा संरचना में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 3 डिब्बे अस्थायी तौर पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
18 डिब्बों की संशोधित संरचना के वृद्धि की अवधि निम्नानुसार है:
1. गाड़ी संख्या 11085 - लोकमान्य तिलक (ट) से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 23/12/2019 से 09/01/2020 तक।
2. गाड़ी संख्या 11086 - मडगांव जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 24/12/2019 से 10/01/2020 तक।
3. गाड़ी संख्या 11099 - लोकमान्य तिलक (ट) से प्रत्येक शनिवार को 21/12/2019 से 11/01/2020 तक।
4. गाड़ी संख्या 11100 - मडगांव जंक्शन से प्रत्येक रविवार को 22/12/2019 से 12/01/2020 तक।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।