डिब्बों में अस्थायी तौर पर वृद्धि

Temporary Augmentation of Coach

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार जंक्शन – कोयम्बत्तूर जंक्शन - हिसार जंक्शन ए.सी. एक्सप्रेस की वर्तमान 17 डिब्बों की संरचना में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा अस्थायी आधार पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

18 डिब्बों की संशोधित संरचना की अवधि निम्नानुसार है:

1. गाडी संख्या 22475 हिसार जंक्शन – कोयम्बत्तूर जंक्शन ए.सी.एक्सप्रेस निर्धारित दिनों पर     दि.06/02/2020 से 27/02/2020 तक हिसार जंक्शन से।

2. गाडी संख्या 22476 कोयम्बत्तूर जंक्शन - हिसार जंक्शन ए.सी.एक्सप्रेस निर्धारित दिनों पर     दि.08/02/2020 से 29/02/2020 तक कोयम्बत्तूर जंक्शन से।


यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer