होली त्योहार - 2020 और लंबे सप्ताहांत के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना

Running of Special Trains during Holi Festival - 2020 and Long Weekends

यात्रियों के लिए खुशखबर !!! मध्य रेलवे के साथ समन्वय से होली त्योहार - 2020 और लंबे सप्ताहांत के दौरान के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए लोकमान्य तिलक (ट)/पनवेल और करमाली स्टेशनों के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

1) गाड़ी सं.01039/01040 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष साप्ताहिक:

गाड़ी संख्या 01039 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (साप्ताहिक) शुक्रवार दि.06, 13, 20 और 27 मार्च, 2020 को 20:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे करमाली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01040 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) रविवार दि.08, 15, 22 और 29 मार्च, 2020 को 13:00 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकुलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकुलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, जेनरेटर कार - 02।

2) गाड़ी सं.01042/01041 करमाली - पनवेल - करमाली विशेष साप्ताहिक:

गाड़ी संख्या 01042 करमाली - पनवेल विशेष (साप्ताहिक) शनिवार दि.07, 14, 21 और 28 मार्च, 2020 को 10:30 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:15 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01041 पनवेल - करमाली विशेष (साप्ताहिक) शनिवार दि.07, 14, 21 और 28 मार्च, 2020 को 21:00 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे करमाली पहुंचेगी।

यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकुलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकुलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, जेनरेटर कार - 02।

3) गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष साप्ताहिक:

गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (साप्ताहिक) शुक्रवार दि. 21 फरवरी और 06 मार्च, 2020 को 10.10 बजे लोकमान्य तिलक (ट) प्रस्थान करेगी उसी दिन 12:30 बजे करमाली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01044 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) शुक्रवार दि.21 फरवरी और 06 मार्च, 2020 को 13:00 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकुलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकुलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, जेनरेटर कार - 02।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer