मानसून समय सारणी - 2020 के दौरान गाड़ी सेवाओं में परिवर्तन
कोंकण रेलवे पर दिनांक 10/06/2020 से 31/10/2020 तक मानसून समय-सारणी लागू करने के कारण गाड़ी संख्या 22119/22120 मुंबई सीएसएमटी - करमाली - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12051/12052 दादर - मडगांव जंक्शन - दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम डिब्बे संबंधी निम्नानुसार परिवर्तन किए जा रहे हैं:
1) मानसून समय-सारणी के कार्यान्वयन से रेक बेलेंसिंग हेतु 10/06/2020 (बुधवार) को गाड़ी संख्या 22119/22120 मुंबई सीएसएमटी - करमाली - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस नहीं चलाई जाएगी।
2) रेक की आवश्यकता के कारण 01/11/2020 (रविवार) को गाड़ी संख्या 22119 मुंबई सीएसएमटी - करमाली तेजस एक्सप्रेस नहीं चलाई जाएगी।
3) गाड़ी सं.12051 दादर - मडगांव जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस द्वारा विस्टाडोम डिब्बे के साथ सोमवार, गुरुवार और शनिवार को दादर से चलाई जाएगी।
4) गाड़ी सं.12052 दादर - मडगांव जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस विस्टाडोम डिब्बे के साथ मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को मडगांव से चलाई जाएगी।
5) दिनांक 10/06/2020 को गाड़ी सं.12051/12052 दादर - मडगांव जंक्शन - दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम डिब्बा नहीं जोड़ा जाएगा।
6) दिनांक 31/10/2020 (शनिवार) को गाड़ी संख्या 12051 दादर - मडगांव जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस और दिनांक 01/11/2020 (रविवार) को गाड़ी संख्या 12052 मडगांव जंक्शन - दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस विस्टाडोम डिब्बे के साथ चलाई जाएगी।
7) दिनांक 01/11/2020 (रविवार) को गाड़ी संख्या 12051 दादर - मडगांव जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम डिब्बा नहीं जोड़ा जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।