डिब्बों में स्थायी तौर पर वृद्धि

Permanent Augmentation of Coach

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार जंक्शन – कोयम्बत्तूर जंक्शन - हिसार जंक्शन ए.सी. साप्ताहिक एक्सप्रेस की वर्तमान 17 डिब्बों की संरचना में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा स्थायी आधार पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

18 डिब्बों की संशोधित संरचना की अवधि निम्नानुसार है:

1. गाड़ी संख्या 22475 हिसार जंक्शन – कोयम्बत्तूर जंक्शन ए.सी. सप्ताहिक एक्सप्रेस दि.05/03/2020 (गुरूवार) को हिसार जंक्शन से।
2. गाड़ी संख्या 22476 कोयम्बत्तूर जंक्शन - हिसार जंक्शन ए.सी.साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.07/03/2020 (शनिवार) को कोयम्बत्तूर जंक्शन से।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer