वर्ष 2020 के दौरान होली त्योहार के लिए विशेष गाड़ियां चलाना - 2020

Running of Special Trains for Holi Festival – 2020

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! होली त्योहार – 2020 के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से लोकमान्य तिलक(ट),पनवेल और रत्नागिरी के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:-

1) गाड़ी सं.81061/81062 लोकमान्य तिलक(ट)- रत्नागिरी -लोकमान्य तिलक(ट) सुविधा विशेष:

गाड़ी सं.81061 लोकमान्य तिलक() – रत्नागिरी सुविधा विशेष,सोमवार,09 मार्च,2020को 00.45 बजे लोकमान्य तिलक (टी) से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन 08:00 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।

गाड़ी सं.81062 रत्नागिरी -लोकमान्य तिलक () सुविधा विशेष,मंगलवार,10 मार्च, 2020 को 14:45 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन 22:15 बजे लोकमान्य तिलक () पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव,वीर,खेड, चिपलूण, सावर्डा,आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान - 04 डिब्बे, सामान्य - 14 डिब्बे, एसएलआर - 02

2) गाड़ी सं.01064/01063 रत्नागिरी -पनवेल-रत्नागिरी विशेष:

गाड़ी सं.01064 रत्नागिरी - पनवेल विशेष,सोमवार,09 मार्च,2020को 11.15 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन 17:55 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01063 पनवेल - रत्नागिरी विशेष,सोमवार,09 मार्च, 2020 को 18:55 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 00:20 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।

यह गाड़ी संगमेश्वर रोड, आरवली रोड,सावर्डा,चिपलूण,खेड,वीर,माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान

L K Verma
Chief Public Relations Officer