यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर दैनिक एक्सप्रेस और कारवार - वास्को द गामा - कारवार एक्सप्रेस विशेष का प्रारंभ।
यात्रियों के लिए खुशखबर !!! रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी सं.16595/16596 यशवंतपुर - कारवार – यशवंतपुर दैनिक एक्सप्रेस (नेलमंगला, श्रवणबेलगोला, पाडिल बाय-पास मार्ग होकर) और गाड़ी सं. 06551/06552 कारवार - वास्को द गामा - कारवार एक्सप्रेस विशेष (दैनिक अनारक्षित) का प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.16595/16596 यशवंतपुर-कारवार-यशवंतपुर एक्सप्रेस दैनिक,नेलमंगला,श्रवणबेलगोला,पाडिल बाय-पास मार्ग होकर:
गाड़ी सं. 16595 यशवंतपुर - कारवार एक्सप्रेस दैनिक, 08 मार्च,2020 से प्रतिदिन 18:45 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:25 बजे कारवार पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 16596 कारवार - यशवंतपुर एक्सप्रेस दैनिक, 08 मार्च,2020 से प्रतिदिन 18:00 बजे कारवार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी चीक्कबाणावार, चन्नारायपटना, हसन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कन्नूरु हॉल्ट, कबकपुत्तूरु, बंटवाल, सुरातकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मुकाम्बिका रोड बैंदूर,भटकल, मुरुडेश्वर, होन्नावर,कुमटा,गोकर्ण रोड और अंकोला रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना कुल 14 एलएचबी कोच: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, शयनयान - 07 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, जेनरेटर कार - 02।
प्रतिदिन गाड़ी सं.16595/16596 यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर एक्सप्रेस का कोंकण रेलवे मार्ग पर निर्धारित समय निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं. 16595
यशवंतपुर - कारवार एक्सप्रेस
स्टेशन
गाड़ी सं. 16596
कारवार - यशवंतपुर एक्सप्रेस
समय
समय
03.59
सुरातकल
22.02
04.14
मुल्की
21.44
04.32
उडुपि
21.04
04.44
बारकुर
20.48
04.56
कुंदापुरा
20.32
05.20
मुकाम्बिका रोड बैंदूर
20.07
05.44
भटकल
19.58
05.58
मुरुडेश्वर
19.42
06.18
होन्नावर
19.12
06.34
कुमटा
18.58
06.52
गोकर्ण रोड
18.38
07.04
अंकोला रोड
18.27
08.25
कारवार
18.00
2)गाड़ी सं. 06551/06552 कारवार – वास्को द गामा - कारवार एक्सप्रेस विशेष दैनिक (अनारक्षित) :
गाड़ी सं. 06551कारवार - वास्को द गामा एक्सप्रेस दैनिक (अनारक्षित) 09 मार्च,2020 से प्रतिदिन 08:30 बजे कारवार से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 10:30 बजे वास्को द गामा पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 06552 वास्को द गामा - कारवार एक्सप्रेस दैनिक (अनारक्षित) 08 मार्च,2020 से प्रतिदिन 15:20 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:45 बजे कारवार पहुंचेगी।
यह गाड़ी मडगांव जं. पर रुकेगी और इस गाड़ी की संरचना कुल 14 डिब्बों की होगी।
समय का विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं. 06551
कारवार -वास्को द गामा एक्सप्रेस
स्टेशन
गाड़ी सं.06552
वास्को द गामा-कारवार एक्सप्रेस
समय
समय
08.30
कारवार
17.45
09.40
मडगांव जं.
16.35
10.30
वास्को द गामा
15.20
3) उपरोक्त दो नई गाड़ियों के प्रारंभ होने के परिणामस्वरूप, गाड़ी सं.16523/16524 बेंगलुरु - कारवार - बेंगलुरु त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और गाड़ी सं.16513/16514 बेंगलुरु - करवार - बेंगलुरु, सप्ताह में चार दिन चलने वाली गाड़ी को रद्द किया जाएगा, विवरण इस प्रकार है:
i) गाड़ी सं.16513 बेंगलुरु - कारवार एक्सप्रेस दिनांक 11/03/2020 से रद्द की जाएगी।
ii) गाड़ी सं.16514 कारवार - बेंगलुरु एक्सप्रेस दिनांक 09/03/2020 से रद्द की जाएगी।
iii) गाड़ी सं.16523 बेंगलुरु - कारवार एक्सप्रेस दिनांक 08/03/2020 से रद्द की जाएगी।
iv) गाड़ी सं. 16524 कारवार- बेंगलुरू एक्सप्रेस दिनांक 12/03/2020 से रद्द की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं और परिवर्तनों को नोट करें।