कोंकण रेलवे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

Konkan Railway Celebrates International Women’s Day

महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई सफलताओं के सम्मान में 8 मार्च को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में, कोंकण रेलवे द्वारा 01 मार्च से 10 मार्च, 2020 तक दस दिनों की अवधि के लिए एक अभियान चलाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान की थीम  #"सबके लिए समानता" यह दर्शाती है कि स्त्री-पुरुष समान विश्व बनाने के लिए हममें से प्रत्येक व्यक्ति सम्मिलित रूप से मदद कर सकता है। भारत में महिलाओं की प्रगति और उपलब्धियों के प्रेरक योगदान को उजागर करने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए, माननीय प्रधान मंत्री जी ने # वह हमें प्रेरित करती है अभियान शुरू किया है।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के भाग के रूप में कोंकण रेलवे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एन.जी.ओ. संगठन के सदस्य के माध्यम से अपने सभी पुरुष अधिकारियों के लिए कॉर्पोरेट कार्यालय बेलापुर में "कार्यस्थल पर लिंग संवेदीकरण" विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस विषय के बारे में संवाद स्थापित करते हुए महिला कर्मचारियों के साथ अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशील तरीके से संवाद एवं व्यवहार करने के बारे में सचेत करना इस कार्यशाला का उद्देश्य था। मडगांव रेलवे स्टेशन पर 8 मार्च,2020 को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। महिला यात्रियों को गुलाब पुष्प दिए गए और मडगांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 'सबके लिए समानता' विषय पर शायरी, गायन और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कोंकण रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर नुक्कड नाटक आयोजित किए गए। रत्नागिरी क्षेत्र की महिला कर्मचारियों द्वारा विभिन्न उपयोगी वस्तुओं को सरकारी आश्रम में दान किया गया। कोंकण रेलवे मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर महिला यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा प्रदान की गई विभिन्न सुविधाओं के पोस्टर प्रदर्शित किए गए।  

कोंकण रेलवे ने महिलाओं की प्रगति और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए #वह हमें प्रेरित करती है, इस अभियान के तहत कोंकण रेलवे के सभी क्षेत्रों में महिला कर्मचारियों द्वारा दिए गए योगदान को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रदर्शित करने हेतु विशेष बल दिया गया।  

स्त्री-पुरुष समान समाज बनाने के लिए कोंकण रेलवे ने महिलाओं को यात्रा के दौरान सशक्त बनाने के लिए ठोस उपाय किए हैं।

L K Verma
Chief Public Relations Officer