स्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे के समन्वय में निम्नानुसार गाड़ियों में स्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
क) निम्नलिखित गाड़ियों के मौजूदा 19 डिब्बों में तीन शयनयान डिब्बों की वृद्धि की गई है:
1. गाड़ी सं.19424 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.16/03/2020 (सोमवार) से गांधीधाम जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी सं.19423 तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.19/03/2020 (गुरुवार) से तिरुनेलवेली जंक्शन से तिरुनेलवेली जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
उपरोक्त गाड़ी 22 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलेगी।
ख) निम्नलिखित गाड़ियों में स्थायी आधार पर 20 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा और 02 शयनयान डिब्बों की वृद्धि की गई है। इन गाड़ियों की संशोधित संरचना 23 डिब्बों की होगी।
1. गाड़ी सं.19260 भावनगर - कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.17/03/2020 (मंगलवार) से भावनगर से।
2. गाड़ी सं.19259 कोचुवेली - भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.19/03/2020 (गुरुवार) से कोचूवेली से।
3. गाड़ी सं.19262 पोरबंदर - कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.19/03/2020 (गुरुवार) से पोरबंदर से।
4. गाड़ी सं.19261 कोचुवेली - पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.22/03/2020 (रविवार) से कोचूवेली से।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।