कोंकण रेल मार्ग पर ट्रेनों की स्थिति

Position of Trains on Konkan Railway route

पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा के कारण कारवार क्षेत्र के मडूरे और पेडणे स्टेशन के बीच किमी 384 / 6-7 पर पेडणे सुरंग के अंदर सुरंग लाइण्ड दीवार 06 अगस्त, 2020 को 02:50 बजे गिर गई। आगे की सूचना प्राप्त होने तक इस सेक्शन में यातायात को रोक दिया गया है। कोई हताहत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। कोंकण रेलवे के अधिकारी शीघ्र यातायात शुरू करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

इसके कारण निम्नलिखित ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है:

1. दिनांक 05/08/2020 की ट्रेन नंबर 02617 एर्नाकुलम - ह. निजामुद्दीन सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (मडगाँव - लोंडा - मिरज - पुणे - पनवेल - कल्याण) किया गया है।

2. दिनांक 05/08/2020 की ट्रेन नंबर 06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट.) विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (मडगाँव - लोंडा - मिरज - पुणे - पनवेल - कल्याण) किया गया है।

3. दिनांक 05/08/2020 की ट्रेन नंबर 02432 नई दिल्ली - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (पनवेल - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगाँव) किया गया है।

4. दिनांक 05/08/2020 की ट्रेन नंबर 02618 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (पनवेल - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगाँव) किया गया है।

5. दिनांक 06/08/2020 ट्रेन नंबर 06345 लोकमान्य तिलक (ट.) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल के मार्ग में परिवर्तन (पनवेल - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगाँव) किया गया है।

 

ट्रेन पूछताछ के लिए यात्री 022-27587939 और 10722 पर संपर्क कर सकते हैं। ट्रेन की स्थिति www.konkanrailway.com पर भी देखी जा सकती है।

 

असुविधा के लिए खेद है।

 

 

L K Verma
Chief Public Relations Officer