समाचार 1 - कोंकण रेल मार्ग पर ट्रेनों की स्थिति
कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की स्थिति के बारे में 06 अगस्त 2020 को जारी प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में निम्नलिखित ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है । विवरण निम्नानुसार हैं:
-
दिनांक 06 से 20 अगस्त,2020 तक ट्रेन नंबर 02617 एर्नाकुलम - ह. निजामुद्दीन सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (मडगाँव - लोंडा - मिरज - पुणे - पनवेल - कल्याण) किया गया है (15 ट्रिप्स)।
-
दिनांक 06 से 20 अगस्त, 2020 तक ट्रेन नंबर 02618 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (पनवेल - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगाँव) किया गया है(15 ट्रिप्स)।
-
दिनांक 06 से 20 अगस्त,2020 तक ट्रेन नंबर 06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट.) विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (मडगाँव - लोंडा - मिरज - पुणे - पनवेल) किया गया है(15 ट्रिप्स)।
-
दिनांक 07 से 20 अगस्त,2020 तक ट्रेन नंबर 06345 लोकमान्य तिलक (ट.) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल के मार्ग में परिवर्तन (पनवेल - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगाँव) किया गया है(14 ट्रिप्स)।
-
दिनांक 09 से 18 अगस्त,2020 तक ट्रेन नंबर 02432 नई दिल्ली - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (पनवेल - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगाँव) किया गया है(06 ट्रिप्स)।
-
दिनांक 06 से 20 अगस्त,2020 तक ट्रेन नंबर 02431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – नई दिल्ली राजधानी विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (मडगाँव - लोंडा - मिरज - पुणे - पनवेल) किया गया है(07 ट्रिप्स)।
-
दिनांक 08 से 15 अगस्त,2020 तक ट्रेन नंबर 02284 ह.निज़ामुद्दीन – एर्णाकुलम दुरान्तो विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (पनवेल - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगाँव) किया गया है(02 ट्रिप्स)।
-
दिनांक 11 से 18 अगस्त,2020 तक ट्रेन नंबर 02283 एर्णाकुलम - ह.निज़ामुद्दीन दुरान्तो विशेष एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन (मडगाँव - लोंडा - मिरज - पुणे - पनवेल) किया गया है(02 ट्रिप्स)।
ट्रेन पूछताछ के लिए यात्री 022-27587939 और 10722 पर संपर्क कर सकते हैं। ट्रेन की स्थिति www.konkanrailway.com पर भी देखी जा सकती है।
असुविधा के लिए खेद है।