विशेष गाड़ियों को रद्द करना, आंशिक रूप से रद्द करना और मार्ग परिवर्तन
रेलवे बोर्ड ने निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द करने, आंशिक रूप से रद्द करने और मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है:
गाडियां रद्द करनाः
1) गाड़ी सं.06346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 09/08/2020 से 20/08/2020 तक रद्द की गई है।
2) गाड़ी सं.06345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 09/08/2020 से 20/08/2020 तक रद्द की गई है।
3) गाड़ी सं.02432 नई दिल्ली - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 09/08/2020 से 18/08/2020 तक रद्द की गई।
4) गाड़ी सं.02431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - नई दिल्ली राजधानी विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 11/08/2020 से 20/08/2020 तक रद्द की गई है।
गाड़ियों का आंशिक रूप से रद्द करना:
1) गाड़ी सं.02779 मडगांव जंक्शन – ह. निजामुद्दीन गोवा विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 09/08/2020 से 23/08/2020 तक आंशिक रूप से मडगांव जंक्शन और लोंडा के बीच रद्द की गई है तथा यह गाड़ी मडगांव जंक्शन के बजाय हुबली जंक्शन से शुरू होगी।
2) गाड़ी सं.02780 ह.निजामुद्दीन - मडगांव जंक्शन गोवा विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 09/08/2020 से 23/08/2020 तक आंशिक रूप से लोंडा और मडगांव जंक्शन के बीच रद्द की गई है और यह गाड़ी की यात्रा मडगांव जंक्शन के बजाय हुबली जंक्शन पर समाप्त की जाएगी।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1) गाड़ी सं.02617 एर्णाकुलम–ह.निजामुद्दीन सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 09/08/2020 से 20/08/2020 तक परिवर्तित मार्ग यानी मडगांव जंक्शन-लोंडा-मिरज-पुणे-पनवेल-कल्याण होकर चलाई जाएगी।
2) गाड़ी सं.02618 ह.निजामुद्दीन - एर्णाकुलम सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 20/08/2020 से 2020/09/08 तक परिवर्तित मार्ग यानी पनवेल - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगांव होकर चलाई जाएगी।
3) गाड़ी सं.02284 ह.निजामुद्दीन - एर्णाकुलम दुरंतो विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 08/08/2020 से 15/08/2020 तक परिवर्तित मार्ग यानी पुणे - वाडी - गुंटकल - रेणिगुन्टा - मेलपक्कम – जोलारपेट्टई होकर चलाई जाएगी।
4) गाड़ी सं.02283 एर्णाकुलम – ह.निजामुद्दीन दुरंतो विशेष एक्सप्रेस, दिनांक 11/08/2020 से 18/08/2020 तक परिवर्तित मार्ग यानी जोलारपेट्टई - मेलपक्कम - रेणिगुंटा - गुंटकल - वाडी - पुणे होकर चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।