परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन

Cancellation, Partial Cancellation and Diversion of Special Trains

परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए खुश खबर !  राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से  मुंबई सी एस एम टी / छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर) और सावंतवाड़ी रोड / मडगांव जंक्शन के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं. 01135/01136 मुंबई सी एस एम टी - सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सी एस एम टी विशेष:

गाड़ी सं. 01135 मुंबई सी एस एम टी- सावंतवाड़ी रोड विशेष- दि. 04 (शुक्रवार) और 06 (रविवार) सितंबर 2020 को मुंबई सी एस एम टी से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.10 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 24 डिब्वे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, स्लीपर - 13 डिब्बे, सेकंड सीटिंग – 05 डिब्बे, एसएलआर – 02 डिब्बे।

2) गाड़ी सं. 01147/01148 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन – मुंबई सीएसएमटी विशेष:

गाड़ी सं. 01147 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन विशेष- दि.05 सितंबर,2020 शनिवार को मुंबई सीएसएमटी से 11:05 बजे  प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 04:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 01148 मडगांव जंक्शन – मुंबई सीएसएमटी विशेष दि.06 सितंबर, 2020 रविवार को मडगांव जंक्शन से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी और  अगले दिन 13:05 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

गाड़ी दादर, कल्याण जंक्शन, लोनावला, पुणे जंक्शन, सातारा, सांगली, मिरज जंक्शन, बेलगावि और लोंडा जंक्शन पर रुकेगी।
 
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्वे = स्लीपर - 18 डिब्वे, सेकंड सिटींग - 02 डिब्वे, जेनरेटर कार - 02डिब्वे ।

3.)गाड़ी सं. 01149/01150 छत्रपति शाहू महाराज (ट) (कोल्हापुर) - मडगांव जंक्शन - छत्रपति शाहू महाराज (ट) (कोल्हापुर) विशेष:

गाड़ी सं. 01149 छत्रपति शाहू महाराज (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष शनिवार दि.05 सितंबर,2020 को  छत्रपति शाहू महाराज (ट) से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।  

गाड़ी सं. 01150 मडगांव जंक्शन - छत्रपति शाहू महाराज (ट) विशेष- रविवार दि.06 सितंबर,2020 को मडगांव जंक्शन से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:30 बजे छत्रपति शाहू महाराज (ट) पहुंचेगी।
गाड़ी  मिरज जंक्शन, बेलागवि और लोंडा जंक्शन पर रुकेगी।
संरचना:कुल 24 डिब्वे = स्लीपर - 07 डिब्वे, सेकंड सीटिंग-15डिब्वे, एसएलआर-02डिब्वे।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सभी यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लयू), गृह मंत्रालय (एमएचए) और महाराष्ट्र सरकार,गोवा सरकार और कर्नाटक सरकार के एसओपी के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

 

L K Verma
Chief Public Relations Officer