मडूरे - पेडणे सेक्शन के बीच यातायात पुनः शुरू करना
कारवार क्षेत्र के मडूरे और पेडणे स्टेशन के बीच 384/6-7 किलोमीटर पर पेडणे सुरंग का पुनर्स्थापना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है और 15/09/2020 को 22.00 बजे ट्रैक फिट प्रमाण-पत्र जारी किया गया तथा यातायात को पुनः शुरू किया गया। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.02617 एर्णाकुलम जंक्शन – ह. निजामुद्दीन विशेष एक्सप्रेस दिनांक 15/09/2020 से मडगांव - रोहा - पनवेल - कल्याण से होकर उसके नियमित मार्ग पर से चलाई जाएगी।
2) गाड़ी सं.02618 ह. निजामुद्दीन - एर्णाकुलम जंक्शन विशेष एक्सप्रेस दिनांक 15/09/2020 से कल्याण - पनवेल - रोहा - मडगांव - मंगलुरू जंक्शन से होकर उसके नियमित मार्ग पर से चलाई जाएगी।
3) गाड़ी सं.02284 ह.निजामुद्दीन - एर्णाकुलम जंक्शन दुरंतो विशेष एक्सप्रेस दिनांक 19/09/2020 से वसई रोड - पनवेल - रोहा - मडगांव - मंगलुरू जंक्शन से होकर उसके नियमित मार्ग पर से चलाई जाएगी।
4) गाड़ी सं.02283 एर्णाकुलम जंक्शन – ह.निजामुद्दीन दुरंतो विशेष एक्सप्रेस दिनांक 22/09/2020 से मंगलुरु जंक्शन - मडगांव - रोहा - पनवेल - वसई रोड से होकर उसके नियमित मार्ग पर से चलाई जाएगी।
5) गाड़ी सं.02432/02431 नई दिल्ली - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - नई दिल्ली राजधानी विशेष की सेवा दिनांक 16/09/2020 से पुनः शुरू की जाएगी।
6) गाड़ी सं.06345/06346 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 16/09/2020 से पुनः शुरू की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।