विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं. 02284/02283 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निज़ामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष : 16 कोच की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी निम्नलिखित दिनों में 17 कोचों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
क) गाड़ी सं. 02284 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन दुरंतो साप्ताहिक विशेष, ह. निजामुद्दीन से 17/10/2020 को चलाई जाएगी।
ख) गाड़ी सं. 02283 एर्नाकुलम जंक्शन - ह. निजामुद्दीन दुरंतो साप्ताहिक विशेष, एर्नाकुलम जंक्शन से 20/10/2020 को चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।