वास्को-द-गामा - पटना - वास्को-द-गामा त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण-पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं. 02741 / 02742 वास्को-द-गामा - पटना - वास्को - द - गामा त्योहार विशेष गाड़ी (पूर्ण रू से आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः
गाडी़ सं. 02741/02742 वास्को-द-गामा - पटना - वास्को-द-गामा साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) :
मानसून समय-सारणी (31 अक्तूबर, 2020 तक):-
गाडी़ सं.02741 वास्को-द-गामा - पटना साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 21 अक्तूबर, 2020 से 31 अक्तूबर, 2020 तक प्रत्येक बुधवार को वास्को-द-गामा सें 18:00 बजे प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 12:10 बजे पटना पहुंचेगी।
गाडी़ सं.02742 पटना -वास्को-द-गामा साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 24 अक्तूबर, 2020 से 31 अक्तूबर, 2020 तक प्रत्येक शनिवार को पटना से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 10:05 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।
गैर-मानसून समय (01 नवंबर, 2020 से)-
गाडी़ सं.02741 वास्को-द-गामा - पटना साप्ताहिक त्योहार विशेष, (पूर्ण रूप से आरक्षित) 4 नवंबर, 2020 से 25 नवंबर, 2020 तक प्रत्येक बुधवार को वास्को-द-गामा से 19:05 बजे प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 12:10 बजे पटना पहुंचेगी।
गाडी़ सं. 02742 पटना - वास्को-द-गामा साप्ताहिक त्योहार विशेष, (पूर्ण रूप से आरक्षित) 7 नवंबर, 2020 से 28 नवंबर, 2020 तक प्रत्येक शनिवार को पटना से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 08:55 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।
यह गाड़ी मडगांव जंक्शन, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, चिपलूण, पनवेल, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 21 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 02 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि बनाए रखते हुए कोविड -19 संबंधी राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन करें।