त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से नागपुर / पुणे जंक्शन और मडगांव जंक्शन के बीच त्योहार विशेष गाड़ियां (पूर्ण रूप से आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
1) गाड़ी सं. 01235 / 01236 नागपुर - मडगांव जंक्शन – नागपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) :
गाड़ी सं.01235 नागपुर - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) शुक्रवार, 23 और 30 अक्तूबर तथा 06 नवंबर, 2020 को 16:00 बजे नागपुर स्थानक से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:40 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 01236 मडगांव जंक्शन - नागपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) शनिवार, 24 और 31 अक्तूबर तथा 07 नवंबर, 2020 को 19:40 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सवांतवाड़ी, थिविम, करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं. 01409 / 01410 पुणे जंक्शन - मडगांव जंक्शन - पुणे जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) :
गाड़ी सं.01409 पुणे जंक्शन - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष एक्सप्रेस (पूर्ण रूप से आरक्षित) शुक्रवार 23 और 30 अक्तूबर तथा 06 नवंबर, 2020 को 18:45 बजे पुणे जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01410 मडगांव जंक्शन -पुणे जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) शनिवार 24 और 30 अक्तूबर तथा 07 नवंबर, 2020 को 16:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:50 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी लोनावला, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।