जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है :
गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष(पूर्ण रूप से आरक्षित) :
मानसून समय-सारणी (31/10/2020 तक):
गाड़ी सं. 02198 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 24 अक्तूबर, 2020 से 31 अक्तूबर, 2020 तक प्रत्येक शनिवार 11.00 बजे जबलपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 04:40 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 02197 कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 26 अक्तूबर, 2020 से 31 अक्तूबर, 2020 तक प्रत्येक सोमवार 15.30 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 08:00 बजे जबलपुर जंक्शन पहुंचेगी।
गैर मानसून समय-सारणी (01 /11/ 2020 से):
गाड़ी सं.02198 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 07 नवंबर, 2020 से 28 नवंबर, 2020 तक प्रत्येक शनिवार 11.00 बजे जबलपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 02:50 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 02 नवंबर, 2020 से 30 नवंबर, 2020 तक प्रत्येक सोमवार 18.00 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 08:00 बजे जबलपुर जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी नरसिंहपुर, गाडरवाडा, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, हरदा, खंडवा, भुसावळ जंक्शन, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव, कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, मंगलुरू जंक्शन, कासरगोड, कन्हानगढ़, पय्यन्नूर, कण्णूर, तलश्शेरी, वडकरा, कोषिक्कोड, तृश्शूर, षोरणूर जंक्शन और पालघाट स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 17 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 05 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, एसएलआर – 02.
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।