वास्को-द-गामा - सहरसा जंक्शन वन वे सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस का संचालन

Running of Vasco-Da-Gama - Saharsa Jn. One Way Superfast Special Express

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण-पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.07304 वास्को-द-गामा - सहरसा जंक्शन वन वे सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:-

गाड़ी सं.07304 वास्को-द-गामा - सहरसा जंक्शन वन वे सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस (विशेष किराए पर):

गाड़ी सं.07304 वास्को-द-गामा - सहरसा जंक्शन वन वे सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस शनिवार 07 नवंबर, 2020 को 18.00 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 16:00 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी मडगांव जंक्शन, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा, इटारसी, जबलपुर जंक्शन, कटनी जंक्शन, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी और खगड़िया स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचनाः कुल 20 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 02 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02

उपरोक्त गाड़ी की बुकिंग सभी सार्वजनिक आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) केंद्र, आईआरसीटीसी वेबसाइट और इंटरनेट पर खुली है।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।

L K Verma
Chief Public Relations Officer