विशेष गाड़ियों में अस्थायी रूप से डिब्बे बढ़ाना
पश्चिम रेलवे ने निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं. 09578/09577जामनगर - तिरुनेलवेली - जामनगर द्वि-साप्ताहिक विशेष : 23 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 24 डिब्बों की संशोधित रचना के साथ चलेगी:
क) गाड़ी सं.09578 जामनगर - तिरुनेलवेली द्वि-साप्ताहिक विशेष अतिरिक्त जामनगर से 13/11/2020 से 28/11/2020 तक (छ़ह फेरे)।
ख) गाड़ी सं.09577 तिरुनेलवेली - जामनगर द्वि-साप्ताहिक विशेष तिरुनेलवेली से 16/11/2020 से 01/12/2020 तक (छ़ह फेरे)।
2) गाड़ी सं.09424/09423 गांधीधाम जंक्शन- तिरुनेलवेली - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक विशेष: 22 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 23 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलेगी:
क) गाड़ी सं.09424 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली साप्ताहिक विशेष गांधीधाम जंक्शन से 16/11/2020 से 30/11/2020 (तीन फेरे)।
ख) गाड़ी सं.09423 तिरुनेलवेली - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक विशेष तिरुनेलवेली से 19/11/2020 से 03/12/2020 (तीन फेरे)।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।