गाडी़ सं.02741/02742 वास्को-द-गामा - पटना - वास्को-द-गामा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ी संचालन सेवा में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण-पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02741 / 02742 वास्को-द-गामा - पटना - वास्को-द-गामा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) गाड़ी की सेवा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः-
गाडी़ सं.02741 / 02742 वास्को-द-गामा - पटना - वास्को-द-गामा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) :
गाडी़ सं.02741 वास्को-द-गामा - पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष(पूर्ण रूप से आरक्षित) 02 दिसंबर, 2020 से 30 दिसंबर, 2020 तक प्रत्येक बुधवार को वास्को-दा-गामा से 19:05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:10 बजे पटना पहुंचेगी।
गाडी़ सं.02742 पटना-वास्को-द-गामा सुपरफास्ट साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 05 दिसंबर, 2020 से 02 जनवरी, 2020 तक प्रत्येक शनिवार को वास्को-दा-गामा से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08:55 बजे पटना पहुंचेगी।
यह गाड़ी मडगांव जंक्शन, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, चिपलूण, पनवेल, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, प्रयागराज छोकी, पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन इन स्टेशनों पर रुकेगी।
कुल 21 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 02 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।